Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सेम ग्लोवल विश्वविद्यालय में विज्ञान भारती की इकाई हुई गठित

भोपाल। सेम ग्लोवल विश्वविद्यालय में बुधबार को विज्ञान भारती की इकाई के कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित प्रतिरक्षा किट का विमोचन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक पाण्डेय सह प्रांत संघचालक ने अपने उद्धबोधन में कहा की किसी भी क्षेत्र में कार्य करने से पूर्व एक अच्छा व्यक्ति होना जरुरी है। उन्होंने कहा हम वार्षों पूर्व से विज्ञान में आगे रहै है, और उसी विज्ञान और खोज को जानने, पहचानने और पूर्ण निर्माण की आवश्यकता है। इसी उदेश्य के साथ देश में विज्ञान भारती काम कर रहा है। कार्यक्रम में मौजूद विज्ञान भारती के राष्ट्रीय महासचिव डाॅ. सुधीर सिंह भदौरिया ने सेम ग्लोवल विश्वविद्यालय को विज्ञान भारती से जुडने और इकाई के गठन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। डाॅं. भदौरिया ने अपने भाषण कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में विकास के लिए विज्ञान भारती युवाओं को जोड कर कार्य कर रहा है। वहीं सेम ग्लोवल विश्वविद्यालय की कुलाधिपति इंजी. प्रीति सलूजा ने कहा की समाज को सुद्रण और शिक्षा के क्षेत्र में जागरुता हमारा ध्येय है और इसी उदेश्य के लिये सेम ग्लोवल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। हम इसी क्षेत्र में एक कदम बड़ाते हुए विज्ञान भारती से जुड़ रहै हैं, कुलाधिपति ने कहा की इस विचारधारा को आगे बड़ाएगें ताकि समाज जागरुक हो सके। विज्ञान भारती, मध्यभारत प्रांत के उपाध्यक्ष डाॅ. जय प्रकाश शुक्ला ने विज्ञान भारती के उदेश्य को बताते हुए कहा कि हम चाहते है कि युवा विज्ञान के क्षेत्र में आगे बडे जिससे देश विज्ञान के क्षेत्र में और भी विकास कर सकें। कार्यक्रम की शुरुआत में विश्वविद्यालय के सलाहकार डाॅ. नरेश कुमार तिवारी ने अपने स्वागत भाषण में कहा की विश्वविघालय का उदेश्य एक ऐसा अकादमिक वातावरण तैयार करना है जिससे प्रदेश के छात्रो को देश और विश्व में पहचान मिल सके, सेम गु्रप स्कूली छात्रों को भविष्य निमार्ण के लिए जागरुक कर रहा है। सेम समूह के उपाध्यक्ष इंजी. अविरात चावला ने अपने उद्धबोधन में कहा की भारत का विज्ञान बर्षों पुराना है, और विज्ञान भारती उसी विज्ञान को पुनरनिर्माण के उदेश्य से काम कर रहा है। कार्यक्रम के समापन में फार्मेसी डीन डाॅ. शैलेश जैन ने धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

Share This News :