Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
अमिताभ बच्चन की सास से मिलकर यह बोले नरोत्तम मिश्रा ...

भोपाल: पश्चिम बंगाल के बाहर बसे बंगाली समुदाय के लोगों को राज्य के हालात की जानकारी देने और उन्हें जागरूक करने के अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता तथा मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की सास और अभिनेत्री जया भादुड़ी की मां से भोपाल में मुलाकात की, और उन्हें बंगाल के हालात की जानकारी दी.

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 48 विधानसभा सीटों की ज़िम्मेदारी संभालने वाले नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "हमारी कोशिश है कि बंगाल से बाहर रहने वाले ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को बंगाल में BJP से जोड़ें... जल्द ही मध्य प्रदेश में रहने वाले बंगाली समुदाय के और भी लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा..."

Share This News :