Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम मिश्रा का दावा, बंगाल में भाजपा नेताओं को ठहरने के लिए नहीं मिल रहे होटल

पश्चिम बंगाल में सियासत अपने चरम पर है। भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता आमने-सामने हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में भाजपा के बड़े नेता अब पश्चिम बंगाल पहुंचने लगे हैं। 10 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा नेताओं पर हमले को शर्मनाक बताते हुए कहा कि ममता दीदी हमें बाहरी लोगों के तौर पर देखती हैं, लेकिन उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश के घुसपैठिए अपने लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ठहरने के लिए भाजपा नेताओं को होटल तक नहीं मिल रही।पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने नड्डा के काफिले पर बृहस्पतिवार को उस समय हमला किया था जब वह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने कोलकाता से डायमंड हार्बर जा रहे थे। इसमें भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के कई नेता घायल हो गए थे। 

Share This News :