Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
चीन ने बनाई सेटेलाइट तबाह करने वाली ये घातक मिसाइल, अमेरिका की बढ़ी चिंता!

चीन ने अब एक ऐसी घातक मिसाइल बनाई है जो दुश्मन के हथियारों को नहीं, बल्कि उनकी संचार प्रणाली को ही ध्वस्त कर देगी। चीन उपग्रहों को निशाना बनाने वाली मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने चीन में मिसाइल के परीक्षण के लिए हो रही तैयारियों का पता लगाया है।

अगर चीन अंतरिक्ष में उपग्रह को मार गिराने का तजुर्बा करता भी है तो ऐसा वो पहली बार नहीं करेगा। नौ साल पहले 2007 में चीन ने पहली बार ऐसी मिसाइल का परीक्षण किया था। उस मिसाइल ने मौसम की जानकारी देने वाले उसके बेकार हो चुके उपग्रह को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक मार गिराया था। इससे साफ हो गया कि चीन के पास उपग्रह गिराने की क्षमता है। इसके तीन साल बाद चीन ने एक बार फिर अपनी डीएन-2 मिसाइल से अंतरिक्ष में उपग्रह को मार गिराया।

इस बार, वो डीएन -3 मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है जो पुरानी मिसाइल के मुकाबले ज्यादा आधुनिक और घातक है। पिछली मिसाइलें पृथ्वी के ऊपर 12,000 मील से लेकर 22,236 मील के रास्ते में मौजूद सैटेलाइट को मार सकती थीं।

अनुमान है कि नई मिसाइल अमेरिका के जीपीएस सिस्टम वाली मिसाइलों से लेकर फौजी सेटेलाइट को भी गिरा सकती हैं। यानी युद्ध की स्थिति में दुश्मन सेटेलाइट नष्ट कर चीन उसे अंधा और बहरा बना सकता है।

Share This News :