Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी पुलिस विभाग में नौकरी

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए जानकारी दी है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले खेलों के आयोजनों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को राज्य सरकार पुलिस की नौकरी देगी. यह सीधी भर्ती होगी जिसके लिए उन्हें किसी तरह की परीक्षा या फिजिकल टेस्ट नहीं देना होगा.

 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इसके अंतर्गत हर साल पुलिस विभाग में 60 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. इनमें 10 पद सब-इंस्पेक्टर और 50 पद कांस्टेबल के रहेंगे. चयन समिति में खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगेगृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने पर सीधे सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति दी जाएगी. इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों को कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति दी जाएगी. राज्य के गृह मंत्री मिश्रा ने बताया कि इन्हीं खेल आयोजनों में पदक जीतने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को भी इस फैसले का लाभ दिया जाएगा. इन पदों पर भर्ती के लिए खिलाड़ियों के पास जरूरी शैक्षणिक योग्यता का होना आवश्क होगा. उनकी किसी प्रकार से न तो परीक्षा ली जाएगी और न ही फिजिकल टेस्ट होगा..

Share This News :