Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
किसान आंदोलन पर बोले नरोत्तम मिश्रा, यह टुकड़े-टुकड़े गैंग का प्रयोग है जो सफल हुआ तो...

किसान आंदोलन को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि किसानों का धरना कोई जनांदोलन नहीं टुकड़े-टुकड़े गैंग का एक ऐसा प्रयोग है जो सफल हो जाए तो लोग सीएए-एनआरसी, धारा 370 और राम मंदिर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर देंगे। नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि जो लोग कृषि कानून को काला कानून बता रहे हैं वह अब तक यह बताने में कामयाब नहीं हो पाए कि इसमें काला क्या है? उन्होंने दावा किया कि यह आंदोलन मनगढ़ंत मुद्दों पर आधारित है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आंदोलनकारी किसानों से चर्चा के सभी विकल्प खुले रखे हैं। लेकिन राहुल गांधी पर्दे के पीछे से बातचीत में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। असल में अपना वजूद बचाने के लिए संघर्षरत कांग्रेस की किसान आंदोलन के नाम पर घड़ियाली आंसू दिखाना मजबूरी बन गई है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन किसी कानूनों के खिलाफ किसान लगभग 70 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 जनवरी को इसी प्रदर्शन के दौरान हुए ट्रैक्टर परेड में हिंसा भी हुई थी। फिलहाल हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर टिके हुए हैं। इन इलाकों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं। 

Share This News :