Homeराज्यो से ,
नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर बधाई दी

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिन पर हार्दिक बधाई  à¤¦à¥€ है। श्रीमती माया सिंह ने कहा कि अपने जन्मदिन को भी सेवा दिवस का स्वरूप देकर प्रधानमंत्री ने देश और जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखलाई है। उन्होंने कहा कि कि देश को जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने वाले हमारे प्रधानमंत्री ने दो वर्षों में न केवल देश में बल्कि विश्व में गौरव बढ़ाया है।

श्रीमती सिंह ने कहा कि देश प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में उत्तरोत्तर प्रगति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उनके यशस्वी और दीर्घ जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दी।

Share This News :