Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार का ग्वालियर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार पहली बार शनिवार को ग्वालियर पहुंचे। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार के ग्वालियर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। 

नव निर्वाचित भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के ग्वालियर आगमन के बाद शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा की विचार धारा को लेकर नये मतदाताओं और युवाओं के बीच बूथ स्तर पर जाकर काम करें जिससे पार्टी को और अधिक मजबूती मिल सके। कार्यकर्ताओं के कार्य की पहचान किसी दल में होती है वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी। 

 à¤†à¤ª लोगों ने मुझे जिस आत्मीयता से मेरा स्वागत किया है मैं आप सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं ।

स्वागत भाषण युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विवेक चौहान ने दिया।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी जी ,वरिष्ठ नेता जयप्रकाश राजोरिया ,विनोद शर्मा दीपक शर्मा, विनय जैन ,चंद्र प्रकाश मिश्रा ,देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, तुषमुल झा, प्रतिक तिवारी ,अमित जादौन ,हरीश यादव, निर्दोष शर्मा मंचासीन थे

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का जिले भर जगह-जगह में हुआ स्वागत

जिले में प्रवेश करते ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी का भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री विवेक प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में मालवा कॉलेज पर राहुल भदौरिया द्वारा, सिथौली पर योगेश गुर्जर द्वारा, कोटे की सराय पर बचोला गुर्जर द्वारा, एनआरआई कॉलेज पर प्रवीण भारद्वाज द्वारा, विक्की फैक्ट्री पर नरेंद्र शर्मा द्वारा, सुविधा हॉस्पिटल पर डॉ रवि द्वारा, जीवन सहारा हॉस्पिटल पर राजेंद्र शर्मा द्वारा, आयुष वॉशिंग सेंटर पर शानू शर्मा द्वारा, फॉक्सवैगन शोरूम पर साहिल यादव द्वारा, आयुष्मान हॉस्पिटल पर विकास गौतम द्वारा, पॉलिटेक्निक कॉलेज पर नवदीप सक्सेना एवं बलवीर बघेल द्वारा, नाका चंद्रवड़नी, पेट्रोल पंप पर मोंटी यादव द्वारा, अचलेश्वर गार्डन पर अनीश शर्मा द्वारा, मायरा मैरिज गार्डन पर सोनू तोमर द्वारा, विवेकानंद चैराहा, चेतकपुरी पर अजय गुप्ता द्वारा, चेतकपुरी पैट्रोल पंप पर यश छारी द्वारा, जीवाजी क्लब पर रानू राजावत द्वारा, जीवाईएमसी क्लब पर लाखन तोमर द्वारा, इंदरगंज चैराहा पर राहुल दामले द्वारा, यीशु चैहान, निशांत राय द्वारा, पुराने हाई कोर्ट के सामने प्रतीक पाठक द्वारा, गिर्राजी मंदिर पर विवेकानंद मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा, भार्गव प्रेस पर रोहित भाटिया, अर्पित भार्गव द्वारा, नाग देवता मंदिर पर अखिल राजौरिया द्वारा, हनुमान मंदिर, बाडे़ पर अंकित बंसल द्वारा, एसबीआई बैंक, बाडे़ पर प्रिंस मझवार, नीरज जैन, गौरव कुशवाह द्वारा, डाकघर पर सचिन पचैरी,राज भांड तथा हेमू कॉलोनी चैक पर नर सिंह राठौर, अंकित राजपूत, रिंकू सैनी द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

Share This News :