Homeराज्यो से ,slider news,
डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए लोगों को दी समझाईष, लार्वा मिलने पर की जुर्माने की कार्यवाही

नगर निगम द्वारा शहर में डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित रुप से अभियान चलाकर नागरिकों को घर घर जाकर समझाइश दी जा रही है एवं इससे बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं तथा जिनके यहां डेंगू एवं मलेरिया का लार्वा मिल रहा है उनके यहां जुर्माने की कार्यवाही भी की जा रही है। आज एमआईसी सदस्य स्वास्थ्य प्रभारी श्री गंगाराम बघेल द्वारा भी वार्ड 42 में अनेक घरों में जाकर दल के साथ निरीक्षण किया तथा कीटनाशक दवाओं का छिडकाव कराया।
क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 15 ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 42 के अंतर्गत उदा जी पायगा में स्वास्थ्य प्रभारी के साथ नगर निगम के दल ने भ्रमण किया तथा अनेक स्थानों पर निरीक्षण करा जमा हुआ पानी फिकवाया तथा कीटनाशक दवाओं का छिडकाव कराया। कार्यवाही के दौरान क्षेत्राधिकारी श्री पवन शर्मा, एएचओ श्री भीष्म पमनानी, श्री कृष्ण शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 17 ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 38 एवं 39 में डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए लगभग 150 भवनों का निरीक्षण किया गया तथा लार्वा पाए जाने पर टंकी एवं कूलर को खाली करवाकर लार्वा नष्ट किया गया तथा कीटनाशक दवाओं का छिडकाव कराया गया। इसके साथ ही मेंहदी वाला सैयद जटार गली, बाई सहाब की परेड, सात भाई की गोठ आदि में 3100 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। कार्यवाही के दौरान क्षेत्राधिकारी श्री राजू गोयल, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक श्री अजय सिंह ठाकुर, सहायक दरोगा श्री गौतम चिंडालिया, डब्ल्यूएचओ श्री लक्ष्मी नारायण, श्री रज्जन राणा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी श्री अरविंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में कुंज विहार काॅलोनी में कार्यवाही कर लार्वा पाए जाने पर श्री राकेश यादव पर 500 रुपए का जुर्माना किया।

Share This News :