Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
प्रेस मीडिया के लिए निःशुल्क मेडीकल शिविर 14 मार्च रविवार को

ग्वालियर : डीएनए शुगर क्लीनिक द्वारा प्रेस मीडिया के पत्रकार साथियों एवं उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क मेडीकल कैम्प 14 मार्च 2021, रविवार को प्रातः 10 से 1 बजे तक गस्त का ताजिया पर आयोजित किया गया है। डीएनए शुगर क्लीनिक के डायरेक्टर डॉ. नवनीत अग्रवाल एवं प्रबंधक अनिल मंगल ने बताया कि डायबिटीज नॉट अफोर्डेबल एक ऐसा वर्ग है जो शुगर की बीमारी से परेशान रहता है, लेकिन महंगी दवाईयां एवं महंगा चिकित्सा परामर्श उसे पर्याप्त इलाज उपलब्ध नहीं करा पाता। डॉ. नवनीत अग्रवाल ने डीएनए शुगर क्लीनिक पर पत्रकार साथियों एवं उनके परिवारजनों के लिए एक स्पेशल मेडीकल कैम्प की व्यवस्था की है और कहा है कि आगे हम इस प्रकार के कैम्प अपने पत्रकार साथियों और उनके परिवारजनों के लिए करते रहेंगे।

 à¤¡à¥€à¤à¤¨à¤ शुगर क्लीनिक की स्थापना गस्त का ताजिया, एचडीएफसी बैंक के पीछे, ग्वालियर पर की गई है और भविष्य में इसे टीकमगढ, छतरपुर सहित अनेक शहरों में भी प्रारंभ किया जायेगा। 14 मार्च 2021, रविवार को आयोजित इस शिविर में डॉ. नवनीत अग्रवाल डायबिटीज विशेषज्ञ, डॉ. अनिल मूंदडा फिजीशियन, डॉ. स्वाति अग्रवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. रोहित खंडेलवाल किडनी रोग विशेषज्ञ, डॉ. देवांश अरोरा लेप्रोस्कोपिक एवं पथरी रोग, डॉ. सीमा राणा आहार परामर्श विशेषज्ञ आदि उपस्थित रहेंगे एवं फ्री शुगर चैकअप तथा आहार परामर्श इत्यादि दिया जायेगा। सभी प्रेस एवं मीडिया के साथियों से अनुरोध है कि वे अपनी शुगर एवं बी.पी. आवश्यक रूप से जांच करा लें।

Share This News :