Homeराज्यो से ,
मुरार क्षेत्र में 34 नवीन नल कनेक्षनों को किया स्वीकृत, वसूला 1 लाख 52 हजार जलकर

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी के निर्देशानुसार निगम के पीएचई अमले द्वारा नवीन नल कनेक्शन स्वीकृत करने, अवैध नल कनेक्शन को वैध करने एवं जलकर वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ग्वालियर पूर्व क्षेत्र में 34 नवीन नल कनेक्शन स्वीकृत किए तथा लगभग 1 लाख 52 हजार 144 रुपए जलकर वसूला गया।
सहायक यंत्री श्री एपीएस भदौरिया के नेतृत्व में चलाए गए नवीन नल कनेक्शन स्वीकृति एवं अवैध नल कनेक्शन को वैध करने एवं जलकर वसूली का अभियान चलाया गया। जिसके तहत आज ग्वालियर पूर्व क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घर घर जाकर राजस्व वसूली की गई जिसमें 1 लाख 52 हजार 144 रुपए जलकर के रुप में वसूल किए गए तथा 34 नवीन नल कनेक्शन स्थल पर ही स्वीकृत किए गए तथा तृप्ति नगर वार्ड 23 में 7 अवैध नल कनेक्शन विच्छेद किए गए तथा 1 नल कनेक्शन अवैध से वैध किया गया। कार्यवाही के दौरान उपयंत्री श्री अरविंद शर्मा, श्री दीपक उफाले, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री आदित्य पांडेय एवं श्री मनीष कनौजिया उपस्थित थे। श्री भदौरिया ने बताया कि यह अभियान नियमित रुप से चलाया जाएगा, सभी नागरिकों से आग्रह है कि वह अपने नल कनेक्शन वैध कराएं एवं जलकर समय पर भरें।

Share This News :