Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
एनएसजी पर भारत को छूट मिलने की आशंका से घबराया पाकिस्तान, गंभीर परिणाम को चेताया!

पाकिस्तान इस बात को लेकर चिंतित है कि ताकतवर देश एनएसजी में दाखिले की प्रक्रिया से भारत को छूट देने के लिए छोटे देशों पर दबाव डाल सकते हैं। पाकिस्तान को साथ ही लगता है कि एनएसजी की सदस्यता से जुड़ी उसकी अर्जी को भारत के बराबर ना देखे जाने पर दक्षिण एशिया की सामरिक स्थिरता प्रभावित होगी।

पाकिस्तानी अधिकारियों को आशंका है कि 48 सदस्यीय परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता के लिए मानदंड आधारित रुख को लेकर बढ़ते समर्थन के बावजूद ताकतवर देश इसमें भारत की सदस्यता की दावेदारी का समर्थन करने के लिए छोटे देशों पर दबाव डाल सकते हैं।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय में निरस्त्रीकरण महानिदेशक कामरान अख्तर ने दक्षिण एशिया में रक्षा, निवारण एवं स्थिरता विषय पर आयोजित एक कार्यशाला में कहा कि हमें पूरा यकीन है कि एनएसजी के सदस्य देश इस तरह की छूट नहीं देंगे, लेकिन अगर वे अंत में ऐसा करते हैं और भारत को छूट देते हैं तो इसके ना केवल पाकिस्तान बल्कि दूसरे गैर परमाणु शक्ति संपन्न देशों के लिए गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे देशों को लग सकता है कि परमाणु उर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के उनके अधिकार से उन्हें अनुचित रूप से वंचित रखा जा रहा है।

Share This News :