Home > राज्यो से ,slider news,
गृहमंत्री डॉ. मिश्र ने संनिर्माण कर्मकार मंडल की योजनाओं के तहत् हितग्राहियों को प्रदाय की 11 लाख की सहायता राशि

दतिया | मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने रविवार को नगर पंचायत बड़ौनी में आयोजित कार्यक्रम में संनिर्माण कर्मकार मंडल योजना के तहत् अंतेष्टी, अनुग्रह सहायत, कन्या विवाह सहायता राशि के 11 लाख की राशि हितग्राहियों को प्रदाय की। 
    à¤—ृह मंत्री डॉ. मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि सरकार गरीबों के साथ खड़ी है। सरकार ने समाज के सभी वर्गो को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक स्तरों में सुधार लाने हेतु अनेकों योजनाएं बनाई है। जनका लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है। जिसमें इन योजनाओं के तहत् संनिर्माण कर्मकार मंडल के हितग्राहियों को आज लाभान्वित किया गया है।
    à¤—ृह मंत्री ने अपने भ्रमण के दौरान ग्राम घूघसी में पहुंचकर 100 पात्र एवं गरीब हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान की किट प्रदाय की।
    à¤‡à¤¸ मौके सर्वश्री गिन्नी राजा परमार, प्रवीण पाठक, अतुल भूरे चौधरी, मुकेश बेडर, पवन पहारिया, आकाश भार्गव सहित अन्यजन उपस्थित रहे।

Share This News :