Homeवायरल न्यूज़,
मधुमेह रोगियों के लिए अच्छी खबर: अब खा सकेंगे शुगर फ्री आम, जानें कीमत

क्या आप उन लोगों में शामिल हैं, जो रसीले आम खाने के लिए तरस रहे हैं। लेकिन मुधमेह बीमार के चलते ऐसा हो नहीं पा रहा है। ऐसे में एक अच्छी खबर पाकिस्तान से सामने आई है। यहां शुगर फ्री आम बेचा जा रहा है। इस मैंगों को बड़ी आसानी से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत ज्यादा भी नहीं है।

गौरतलब है कि इस समय आम का मौसम चल रहे हैं। मैंगो के कई उत्पादन और व्यंजनों का लोग लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन डायबिटीज रोगी आम का सेवन नहीं कर पाते। ऐसे में पाकिस्तान में डायबिटीज मरीजों के लिए शुगर फ्री मैंगो का उत्पादन किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाक ने तीन किस्मों के आम तैयार किए हैं। जिनका नाम सोनारो, ग्लेन और कीट है। इन सभी में चीनी की मात्रा 4 से 6 प्रतिशत है। आमों का उत्पादन एक निजी कृषि फॉर्म एम.एच पंहवार कर रही है।

मैंगो विशेषज्ञ गुलाम सरवर ने कहा कि शुगर फ्री आम के लिए उन्होंने कई देशों से आम मंगवाए। इस पर अध्ययन किया और शुगर फ्री आम का उत्पादन शुरू किया। सरवर ने बताया कि सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं मिली है। फिलहाल तीन सौ एकड़ में आम का उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमों में 12 से 15 प्रतिशत चीनी का स्तर होता है। जबकि उनके खेत के मैंगो में सिर्फ 4 से 5 प्रतिशत चीनी होती है। पाकिस्तान में यह आम 150 रुपए किलो बिक रहा हैं।

Share This News :