Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
भाजपा सांसद और नेताओ ने डॉ. मुखर्जी जी की जयंती पर माल्यार्पण व प्रेस क्लब पर पौधारोपण किया

ग्वालियर। ग्वालियर महानगर द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

  ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ,जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, प्रदेश मंत्री श्री मदन कुशवाह, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, श्री जय सिंह कुशवाह, श्री राकेश जादौन, श्री अभय चौधरी, श्री जितेन्द्र सिंह गुर्जर, श्रीमती समीक्षा गुप्ता, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती मीना सचान,पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल श्री अशोक जैन, श्री अशोक शर्मा, श्री रामवरण गुर्जर, राजकुमार परमार,आशीष प्रताप सिंह राठौड़ सहित पार्टी पदाधिकारियों ने बुधवार को फूलबाग चौराहा पर स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

इस अवसर पर श्री ब्रजेंद्र सिंह जादौन, श्री शरद गौतम,श्री रामेश्वर सिंह भदौरिया, श्री अशोक जादौन, श्री मधुसूदन सिंह भदौरिया, श्री राकेश माहौर, श्रीमती रेखा धौलाखडी, दीपक शर्मा, विनोद शर्मा, प्रमोद खंडेलवाल, हरिश मेवाफरोश, श्रीमती व्यजनामिश्रा,बेहवल सिंह सेंगर, आर के गुप्ता, सुधीर गुप्ता, , उमेश भदौरिया, सतीश साहू, जयंत शर्मा, राजू सेंगर, बिरजू शिवहरे, राजू सेठ और भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पदाधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ता श्रद्धासुमन अर्पित किए।  

भाजपा सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा ज़िला अध्यक्ष कमल माखीजानी और भाजपा पदाधिकारियों ने फूलबाग स्थित प्रेस क्लब पर पदाधिकारियों और पत्रकारों के साथ मिलकर पौधारोपण किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा, सचिव श्री सुरेश शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेन्द्र माथुर और राजेश दुबे जी उपस्थित रहे।

Share This News :