Home > राज्यो से ,slider news,
मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिश्रा निलंबित

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद सेमरिया जिला रीवा श्री आनंद कुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री मिश्रा को अनुशासनहीनता एवं अपने उत्तरदायित्वों के प्रति घोर लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में श्री मिश्रा का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास संभाग रीवा रहेगा। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी

Share This News :