Home > राज्यो से ,slider news,
रिश्वत लेते पकड़े गए इंजीनियर के घर छापा , डेढ़ किलो सोना मिला; 70 हजार रुपए नगद और मकानों के कागज मिले- सिस्टम में हे बो मेने लिया :जैन

भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पर तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए 58 साल के प्रभारी एक्जिक्यूटिव इंजीनियर ऋषभ जैन के घर से करीब डेढ़ किलो सोना और 70 हजार रुपए कैश मिले हैं। रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद से लोकायुक्त जबलपुर ने उनके भोपाल के चूना भट्‌टी स्थित बंगले और नेहरू नगर स्थित मकान पर भी रेड की। यह सामान उनके दोनों मकान से ही मिला है। अब टीम उनके घर से मिले मकानों के दस्तावेजों की जांच कर रही है।

इससे पहले मंगलवार सुबह 7 बजे जबलपुर लोकायुक्त ने भोपाल के हबीबगंज स्टेशन के बाहर नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (NRHM) के इंजीनियर ऋषभ जैन को 3 लाख रुपए (2 लाख नकद और 1 लाख रुपए का चेक) रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था।टीम उन्हें अन्य कार्रवाई के लिए टीटी नगर स्थित पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस लाई। यहां पूछताछ में ऋषभ जैन ने बताया कि उनका चूनाभट्‌टी और नेहरू नगर में एक-एक मकान है। टीम को दोनों मकान से करीब 700-700 ग्राम सोना मिला। जबकि नकद के साथ कई बैंक पासबुक भी मिली है। पुलिस बैंक से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस देर रात तक कार्रवाई कर रही थी। मौके पर मौजूद डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि कार्रवाई जारी है।

भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पर तीन लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए 58 साल के प्रभारी एक्जिक्यूटिव इंजीनियर ऋषभ जैन ने कहा कि सिस्टम के तहत रिश्वत ले रहा था। सिस्टम में जो बनता है, वही तो ले रहा था। ठेकेदार ने यह कहते हुए स्टेशन बुलाया था कि आपका जो बनता है। वह देने भोपाल आया हूं।

आप स्टेशन पर आ जाएं। मैं पहुंचा तो उन्होंने गाड़ी में रख दिया। मैं अपने लिए थोड़े ही ले रहा था। सभी के लिए ले रहा था।

Share This News :