Homeराज्यो से ,
जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

दतिया। मध्यप्रदेष शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया विकासखण्ड़ के दूरस्थ ग्राम सतलौन में एक करोड़ की लागत के हाई स्कूल भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि षिक्षा के विकास के लिए सरकार हर संभव मदद देगी बच्चे पढ़े, आगे बढ़े इसके लिए सरकार दूरस्थ ग्रामों में हर सुविधा उपलब्ध करा रही है। बच्चों की पढ़ाई के लिए अच्छा भवन और संसाधन मिलने से इस क्षेत्र के बच्चे और बेहतर षिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
जनसम्पर्क एवं जल संसाधन मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि ग्रामीण क्षेत्र में गरीब महिलायें रसोई गैस का इस्तेमाल करें। इस उद्देष्य से निःषुल्क गैस कनेक्षन वितरित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेष सरकार गरीब के लिए एक रूपये किलो गंेहूँ, चावल, नमक उपलब्ध करा रही है। बेटा-बेटियों को षिक्षा में अग्रणी करने के लिए निःषुल्क पाठ्य पुस्तकें, ड्रैसे, निःषुल्क साईकिले प्रदान की जाती है। बच्चों को विभिन्न स्तर पर छात्रवृत्तिया भी दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणजन से अपने बच्चों को षिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल जरूर भेजने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान श्री विपिन गोस्वामी द्वारा दतिया विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो को विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के दौरान जनसम्पर्क मंत्री के सतलौन पहुंचने पर ग्रामवासियों ने गर्मजोषी से स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विनय यादव, नगर पालिक दतिया अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री योगेष सक्सैना, मण्ड़ी अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जीतू कमरिया, श्री रामजी यादव, श्री भरत राजौरिया, सरपंच श्रीमती ज्यावदी बालकृष्ण लोधी के अलावा सर्वश्री पुष्पेन्द्र ठाकुर, सीताराम पाल, बालकृष्ण, रामेष्वर, मोती, गजेन्द्र, सूरज सिंह परिहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भारी संख्या में ग्रामीणजन व गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Share This News :