Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्
राज्यपाल मंगुभाई पटेल का विमानतल पर आत्मीय स्वागत

ग्वालियर । राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल विशेष विमान से दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पधारे। ग्वालियर आने पर विमानतल पर प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, कुलपति जीवाजी विश्वविद्यालय श्रीमती संगीता शुक्ला एवं जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल की अगवानी की। 

 à¤°à¤¾à¤œà¥à¤¯à¤ªà¤¾à¤² श्री मंगुभाई पटेल के साथ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव भी ग्वालियर आए। विमानतल पर पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक श्री रामबरन सिंह गुर्जर, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री जयसिंह कुशवाह , वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने अगवानी की। इस मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों में संभागीय आयुक्त श्री आशीष सक्सेना, आईजी ग्वालियर रेंज श्री अविनाश शर्मा, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने भी राज्यपाल की अगवानी की। 

 à¤‰à¤²à¥à¤²à¥‡à¤–नीय है कि राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ग्वालियर में 27 व 28 अगस्त को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Share This News :