Homeअपना शहर ,
केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर ग्वालियर से शामिल हुए वर्चुअल बैठक में

  केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और दक्षिण अफ्रीका की कृषि, भूमि सुधार और ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती ए.टी. डिडीजा के बीच आज वर्चुअल बैठक हुई। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ग्वालियर से इस वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।
     à¤¦à¥‹à¤¨à¥‹à¤‚ मंत्रियों ने बैठक पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कृषि तथा संबद्ध क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच संबंधों को आगे भी और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता प्रकट की।
    à¤•à¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤°à¥€à¤¯ मंत्री श्री तोमर ने बैठक आयोजित करने के लिये दक्षिण अफ्रीका की कृषि मंत्री को धन्यवाद दिया। श्री तोमर ने दक्षिण अफ्रीका में स्वतंत्रता और न्याय के लिए संघर्ष के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंधों का भी उल्लेख किया, जो उस समय के हैं जब महात्मा गाँधी ने एक सदी पहले दक्षिण अफ्रीका में अपना सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था।
    à¤¦à¥‹à¤¨à¥‹à¤‚ मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच कृषि वस्तुओं के द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि पर संतोष व्यक्त किया। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की मंत्री ने दक्षिण अफ्रीका के आम, पर्सीमोन, एवोकैडो, लीची और पोर्क के लिए बाजार पहुँच तथा दक्षिण अफ्रीका के सिट्रस और पोम फलों के लिये इन-ट्रांजिट कोल्ड ट्रीटमेंट की अनुमति देने वाले विनियमन के मुद्दों को उठाया।
    à¤­à¤¾à¤°à¤¤à¥€à¤¯ पक्ष ने दक्षिण अफ्रीका के साथ तकनीकी जानकारी साझा की। भारतीय आम, टेबल ग्रेप्स और डेयरी के लिए बाजार पहुँच के मुद्दों पर दक्षिण अफ्रीकी पक्ष ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को अपने-अपने पक्षों के मुद्दों को शीघ्रातिशीघ्र दल हल करने का आश्वासन दिया।

Share This News :