Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शहरी नालों के पानी को रोकने के लिए बनेगा ट्रीटमेंट प्लांट

डिण्डौरी शहर को सुन्दर एवं पवित्र नगरी बनाया जायेगा
मुख्यमंत्री ने नर्मदा नदी के शंकर घाट किया निरीक्षण 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी के तट पर स्थित डिण्डौरी शहर को पवित्र एवं सुंदर शहर बनाया जायेगा। उन्होंने नर्मदा तट पर बने शंकर घाट का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के नालों द्वारा नर्मदा नदी में मिलने वाले मल-जल को रोकने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जायेंगे। उन्होंने नर्मदा नदी में मिलने वाले मल-जल निकासी का भी उचित प्रबंध करने के लिए विस्तृत कार्य-योजना बनाने को कहा। मुख्यमंत्री ने नर्मदा नदी के घाटों को सुंदर बनाने के लिए इनकी रोजाना साफ-सफाई करने के भी निर्देश दिए।

 

Share This News :