Home > राज्यो से ,slider news,
भाजपा की सबरजीत कौर बनीं चंडीगढ़ की मेयर

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद शनिवार को मेयर का चुनाव भी हो गया। भाजपा की सरबजीत कौर चंडीगढ़ की नई मेयर चुनी गई हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार को 1 वोट से हराया। भाजपा प्रत्याशी को जहां 14 वोट मिले, वहीं AAP उम्मीदवार के खाते में 13 वोट गए। एक वोट फटा हुआ मिला, जिसे रद्द कर दिया गया। कुल 28 वोट पड़े। एक वोट रद्द करने को लेकर AAP पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने भारी हंगामा किया। बता दें कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने वोटिंग का बहिष्कार किया।

 

Share This News :