मकर संक्रांति के दिन सूर्य का राशि परिवर्तन हो रहा है। सूर्य देव अभी धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर शनि की राशि है। वह कर्मफल दाता को सूर्य का पुत्र माना गया है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूर्य जब मकर राशि में आते हैं, तब महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होती है। मकर संक्रांति धार्मिक दृष्टि से काफी शुभ है। सूर्य के मकर राशि में गोचर करते की खरमास समाप्त होगा। फिर शुभ कार्य आरंभ होंगे। ज्योतिष के अनुसार जब ग्रह राशि परिवर्तन करता है। तब इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। इस वर्ष मकर संक्रांति तीन राशियों के लिए लाभदायक रहेगी। आइए जानते है|
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशिवालों के लिए सूर्य देव खुशियां लेकर आएंगे। इस राशि के जातकें के सभी कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सरलता से पूरे होंगे। कहीं अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। युवाओं को नौकरी के ऑफर मिलेंगे। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंध में ताजगी बनी रहेगी।
मकर राशि (Capricorn)
सूर्य के राशि परिवर्तन से मकर राशिवालों को काफी लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रमोशन भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सराहना होगी। कई बड़ा पद भी दिया जा सकता है। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी।