Home > खेल ,
विराट कोहली ने अपनी मां को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अभी साउथ अफ्रीका में हैं और पीठ की चोट से उबर रहे हैं। इस दौरान वहां से उन्होंने अपनी मां को "हैप्पी बर्थडे" की शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो अपनी मां के साथ दिख रहे हैं। ये तस्वीर अमृतसर में स्वर्ण मंदिर की यात्रा के दौरान की है। विराट कोहली ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की है। इस पर उनके प्रशंसकों के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। साउथ अफ्रीका में भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में सेंचुरियन टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की थी। दूसरे टेस्ट में पीठ के दर्द की वजह से विराट खेल नहीं पाए। अब क्रिकेटप्रेमियों को उम्मीद है कि तीसरे टेस्ट में विराट फिर से मैदान पर नजर आएंगे।