Home > वायरल न्यूज़,
सूर्य के बाद अब मंगल और शुक्र की बदलेगी चाल, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
जनवरी के महीने में सूर्य ने राशि परिवर्तन कर लिया है। सूर्य के बाद अब बुध और शुक्र की चाल बदलने वाली है। 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। इसके बाद 16 जनवरी को मंगल धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के बाद 29 जनवरी को शुक्र धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य, मंगल और शुक्र के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि-
- आत्मविश्वास में कमी रहेगी।
- मन अशांत रहेगा।
- 16 जनवरी से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
- नौकरी में कार्यभार में वृ़द्धि हो सकती है।
- कारोबार का विस्तार हो सकता है।
- परिश्रम अधिक रहेगा।
- रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।
- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं।
- पिता का साथ मिलेगा।
वृष राशि-
- मन अशांत रहेगा।
- 15 जनवरी तक आत्मसंयत रहें।
- व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें।
- 16 जनवरी से बातचीत में संयत रहें।
- माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परंतु कारोबार में सचेत रहें।
- कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
- नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
- परिश्रम अधिक रहेगा।
-
मिथुन राशि-
- मन परेशान रहेगा।
- धैर्यशीलता में कमी रहेगी।
- नौकरी में 14 जनवरी से कठिनाइयां आ सकती हैं।
- कार्यक्षेत्र में परिश्रम तो अधिक रहेगा, परंतु यथानुसार फल की प्राप्ति नहीं होगी।
- 16 जनवरी से स्वास्थ्य में सुधार तो होगा, परंतु नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।
- बातचीत में संतुलन बनाए रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।
-
कर्क राशि-
- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें।
- व्यर्थ के क्रोध से बचें।
- 16 जनवरी से क्रोध में वृद्धि हो सकती है।
- घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
- मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है।
- धन की स्थिति में सुधार होगा।
- नौकरी में कठिनाइयां आ सकती हैं।
- शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।
- व्यवधान आ सकते हैं।
- पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि-
- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
- परंतु 14 जनवरी के बाद मन परेशान हो सकता है।
- आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।
- खर्चों में वृद्धि होगी।
- स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- 16 जनवरी से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।
- आत्मसंयत रहें।
- किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।
- मित्रों का सहयोग मिलेगा।
- यात्रा पर भी जा सकते हैं।
कन्या राशि-
- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु 15 जनवरी से मन में नकारात्मक विचारों से बचें।
- धैर्यशीलता में कमी आ सकती है।
- आत्मसंयत रहें।
- परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
- आय में कमी व खर्च में अधिक की स्थिति हो सकती है, परंतु कारोबार में सुधार होगा।
तुला राशि-
- मन परेशान रहेगा।
- मन में नकारात्मकता का प्रवाह हो सकता है।
- 14 जनवरी से रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
- नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।
- 16 जनवरी से पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा।
- किसी मित्र से वाद विवाद की स्थिति से बचें।
- नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि-
- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परंतु 14 जनवरी से कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।
- परिश्रम अधिक रहेगा।
- 16 जनवरी से वाणी में कठोरता का प्रवाह बढ़ सकता है। बातचीत में संयत रहें।
- व्यर्थ के क्रोध से बचें।
- शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।
- नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
- कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
धनु राशि-
- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें।
- मानसिक शांति के लिए प्रयास करें।
- 14 जनवरी से वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें।
- 16 जनवरी से संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी परंतु परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशि-
- 13 जनवरी तक आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
- 14 जनवरी से मन अशांत हो सकता है।
- अपनी भावनाओं को वश में रखें।
- नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं।
- 16 जनवरी से स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
- परिवार से भी दूर रहना पड़ सकता है।
- रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
कुंभ राशि-
- आत्मविश्वास में कमी रहेगी।
- 14 जनवरी से जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- खर्चों में वृद्धि होगी।
- 14 जनवरी के बाद आत्मसंयत रहें।
- क्रोध के अतिरेक से बचें।
- बातचीत में संतुलित रहें।
- किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं, परंतु अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।
- अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं।
- संचित धन में कमी आ सकती है।
मीन राशि-
- मन अशांत रहेगा।
- शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।
- घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
- 14 जनवरी से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें।
- मानसिक शांति के लिए प्रयास करें।
- 16 जनवरी से परिवार में व्यर्थ के वाद विवाद से बचें।
- संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)