सपा रैली मामला: चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, SHO को किया गया सस्पेंड
लखनऊ में अखिलेश यादव ने शुक्रवार जो कार्यक्रम किया था, उससे देशभर में ये सवाल उठे कि अगर ये वर्चुअल रैली है तो फिर असल रैली किसे कहते हैं? कोरोना काल ने वर्चुअल मीटिंग और वर्चुअल रैली का जो नया विकल्प दिया. अखिलेश यादव ने उसे बस एक नया नाम बनाकर रख दिया. लखनऊ में शुक्रवार को ये सब जो हुआ.. उसके खिलाफ एक्शन भी हुआ है.. लखनऊ के डीएम के मुताबिक समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में आदर्श आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया है.
2 हजार से ज्यादा समाजवादी कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. FIR फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हुई है, नामजद नहीं है. लखनऊ के गौतमपली थाने में महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. जब अखिलेश यादव कथित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तब डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट अपनी टीम के साथ समाजवादी पार्टी के ऑफिस पहुंचे थे. भीड़ का आंकलन किया और रिपोर्ट डीएम को सौंपी. उसी रिपोर्ट के आधार पर बिना अनुमति भीड़ जमा करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है.इस पूरे मामले में समाजवादी पार्टी के कर्ताधर्ता तो जिम्मेदार हैं ही. लखनऊ का पुलिस प्रशासन भी कम कसूरवार नहीं है और इसिलिए पुलिस की इस हीलाहवाली पर भी एक्शन लिया गया है. गौतमपल्ली इलाके के SHO को सस्पेंड किया गया किया है और लखनऊ के एसीपी से भी जवाब मांगा गया है