Home > राज्यो से ,slider news,
मेरे अलावा दिखता है किसी का चेहरा? यूपी में कांग्रेस के CM फेस पर प्रियंका गांधी का जवाब
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यह तो साफ नहीं किया है कि वह उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लडे़ंगी या नहीं, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया है कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार हैं। यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा करते हुए प्रियंका गांधी यह भी माना कि यदि प्रदेश में किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिलता है तो उनकी पार्टी गठबंधन सरकार में शामिल होने के तैयार है।