बुध होंगे 29 जनवरी को उदय और शुक्र मार्गी, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव
29 जनवरी को राजकुमार बुध मकर में उदय होने जा रहे हैं और इसी के साथ शुक्र भी धनु राशि में मार्गी हो जाएंगे। बुद्ध ग्रह 9 जनवरी को मकर में अस्त हुए थे। जब कोई ग्रह सूर्य के नजदीक होता है तो अस्त हो जाता है, जब सूर्य से दूर होता है तो उदय कहलाता है। बुध ग्रह ही हमारी बुद्धि, स्मृति और सीखने की क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी प्रकार शुक्र ग्रह 19 दिसंबर को मकर में वक्री हुए थे, अब 29 जनवरी को धनु में मार्गी होंगे।
शुक्र ग्रह दैत्यों के गुरु हैं, जो ज्योतिष में एक ऐसे ग्रह हैं, जो न तो किसी से हारते हैं और न ही किसी के प्रभाव में अपनी चाल व प्रभाव में परिवर्तन लाते हैं। इसके साथ ही शुक्र ग्रह विवाह एवं प्रेम का कारक ग्रह भी हैं। ज्योतिष के अनुसार शुक्र के मार्गी होने से सुख, धन, दौलत,प्रेम , विलासिता आदि में वृद्धि होती है, क्योंकि वे इन सब चीजों के ही कारक माने गए हैं। शुक्र देव का मार्गी होना शुभफलदायी साबित होगा। साथ ही वृषभ और तुला पर भी शुक्र देव का आधिपत्य है। इसलिए इन राशियों से जुड़े जातकों को भी शुक्र का मार्गी होना शुभ रहने वाला है। जिसके कारण कई राशि के जातकों की किस्मत बदल जाएगी। उनके जीवन में घर, वाहन, धन और अन्य सुख सुविधाओं का आगमन होगा।
राशियों पर क्या रहेगा प्रभाव
मेष : मेष राशि वालों के रुके हुए कार्य में प्रगति आएगी, प्रेम संबंध अच्छे होंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
वृषभ: इन जातकों के पार्टनर से संबंधों में दरार आ सकती है। भाग्य का उदय होगा, आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
मिथुन: शुक्र का मार्गी होना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कर्क: पारिवारिक तनाव हो सकता है। नौकरी में उन्नति होगी किंतु कार्य में सफलता मिलेगी।
सिंह: आपके लिए शुक्र का मार्गी होना अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप भूमि या वाहन खरीद सकते हैं। जमीन में निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे।
तुला: भाई बहनों से प्रेम रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।
वृश्चिकः धन की प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, भाई बहन का सुख मिलेगा धर्म की और झुकाव बनेगा।
धनु: शुक्र का मार्गी होना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
कन्या: शुक्र के मार्गी होने से आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा। इस दौरान भाई-बहन के साथ संबंध मजबूत होंगे, मुश्किलों का सामना अच्छे से करेंगे।
मकर: विदेश जाने के योग बनेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। नए कार्य की योजना बनेगी।
कुंभ: धन लाभ होगा। नए कार्य बनेंगे। अतिरिक्त व्यय से चिंता संभव है।
मीन: कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। किसी की सहायता करेंगे। धन लाभ की संभावना है।