11 शराबी ड्राइवरों को मिली अबोगरीब सजा
हर देश में ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर अलग-अलग कानून हैं. हालांकि, जुर्माने और जेल तक की सजा का प्रावधान होने के बाद भी कुछ लोग ऐसा करने से बाज नहीं आते. ऐसे ही कुछ लापरवाह लोगों को सबक सिखाने के लिए चीन के ताइवान की पुलिस ने अजीबोगरीब तरीका अपनाया है. यहां ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों से जुर्माना और जेल की सजा तो दी ही जाती है, साथ ही कुछ ऐसी पनिशमेंट भी दी जाती है, जिसके बाद आगे से कोई भी ऐसा दुबारा करने से पहले डरने लगेगा. सोशल मीडिया पर ताइवान पुलिस द्वारा दी गई ऐसी ही एक सजा की तस्वीर वायरल हो रही है.
जानकारी के मुताबिक़, ताइवान पुलिस ने हाल ही में यहां सड़कों से करीब 11 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा था. इसके बाद पुलिस ने जो किया वो वायरल हो गया. पुलिस सभी को पकड़कर एक अस्पताल ले आई. यहाँ इन शराबियों से मुर्दाघर की सफाई करवाई गई वो भी आधी रात में. इस अजीबोगरीब सजा को करते हुए कई शराबियों के हाथ-पैर कांपने लगे. इनमें से कई लोगों ने आगे से ऐसा कभी ना करने की कसम खाई.