Homeवायरल न्यूज़,
आज शुक्र होंगे धनु राशि में मार्गी, इन राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज

वैभव और विलासिता का ग्रह शुक्र 29 जनवरी यानी मार्गी हो जाएंगे। इसके साथ ही बुध 29 जनवरी को पूर्व दिशा में शाम 6:20 बजे उदय होगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह के मार्गी होने का अर्थ सीधी चाल होता है। शुक्र की चाल का असर राशियों पर भी पड़ेगा। शुक्र अभी धनु राशि में हैं और इसी राशि में मार्गी होते हुए आगे बढ़ेंगे। 27 फरवरी को सुबह 10 बजकर 14 मिनट के बाद ये मकर राशि में चले जाएंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि और शुक्र के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए मकर व कुंभ राशि के जातकों को शुक्र के मार्गी होने का पूरा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही शुक्र देव वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। ऐसे में इन राशियों से जुड़े जातकों को मार्गी शुक्र लाभ पहुंचाएंगे।

राशियों पर असर
मेष : धन मिलेगा लेकिन व्यय भी बढ़ेगा। शुक्र अभी मेष राशि के 9वें घर में हैं। इससे धन लाभ होगा। पैसों की स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ : अचानक कोई गुड न्यूज मिल सकती है। अचानक धन मिलने का योग है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। तनाव में कमी आएगी।

तुला: अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिलने का लोग है। तरक्की मिलेगी। पैसों की तंगी खत्म होगी। मुश्किलें आसान होती चली जाएंगी। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

मकर : धन के नए रास्ते खुलेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। शुक्र का आपके बारहवें भाव में मार्गी होना आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। इन जातकों की धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। शत्रु इस दौरान आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे।

कुंभ : प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी लगने के आसार हैं। कुंभ राशि से 11वें घर में शुक्र का गोचर होगा। ये अवधि आर्थिक दृष्टि से लाभ की ओर इशारा कर रही है। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहें हैं। कोई भी चीज बेचने का फैसला जल्दबाजी में न लें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

Share This News :