मन की बात: आज बापू की शिक्षा याद करने का दिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं। 2022 में यह 'मन की बात' का पहला एपिसोड है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आज बापू की शिक्षा को याद करने का दिन है। कुछ दिन पहले ही हमने गणतंत्र दिवस मनाया है। राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झांकी देखी, उसने देश को गर्व और उत्साह से भर दिया है। अब गणतंत्र 23 जनवरी यानी नेताजी की जयंती से शुरू होगा और 30 जनवरी यानी गांधीजी की पुण्य तिथि तक चलेगा।
- हमने देखा कि इंडिया गेट के समीप अमर जवान ज्योति और पास में नेशनल वॉर मेमोरियल की ज्योति को एक किया गया। इस भावुक अवसर पर शहीद परिवारों की आंखों में आंसू थे। मुझे सेना के कुछ पूर्व जवानों ने लिखा कि शहीदों की स्मृति के सामने प्रज्ज्वलित ज्योति शहीदों की अमरता का प्रतीक है। जब भी अवसर मिले तो नेशनल वॉर मेमोरियल जरूर जाएं। अपने परिवार और बच्चों को ले जाएं। आपको अलग ऊर्जा और प्रेरणा का अनुभव होगा।
- इस दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भी दिए गए। उन बच्चों को मिले हैं, जिन्होंने साहसिक कार्य किए हैं। इनके बारे में हमें बच्चों को जरूर बताना चाहिए। अभी पद्म सम्मान का भी जिक्र हुआ है। इनमें ऐसे नाम भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इन हीरोज ने साधारण परिस्थितियों में असाधारण काम किए हैं।
- उत्तराखंड की बसंती देवी के पति का निधन कम उम्र में हो गया। वे आश्रम में रहने लगीं। उन्होंने नदी बचाने का काम किया और पर्यावरण के लिए असाधारण काम किया। मणिपुर की बिनोदेवी दशकों से लोकल आर्ट का संरक्षण कर रही हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश के अर्जुन सिंह ने बैगा आदिवासियों की नृत्य कला को बचाया।
प्रधानमंत्री की अपील- अपना मैसेज रिकॉर्ड करें
प्रधानमंत्री मोदी ने 19 जनवरी को 'मन की बात' के लिए अपने सुझाव और विचार रिकार्ड करने के लिए कहा था। एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महीने की 30 तारीख को, 2022 का पहला 'मन की बात' कार्यक्रम होगा। मुझे यकीन है कि आपके पास प्रेरक जीवन की कहानियों और विषयों के संदर्भ में साझा करने के लिए बहुत कुछ है। उन्हें MyGov.in या नमो ऐप पर साझा करें। साथ ही 1800-11-7800 डायल करके अपना संदेश रिकॉर्ड करें।"
26 दिसंबर 2021 को आखिरी बार किया संबोधित
पिछले साल पीएम मोदी ने 26 दिसंबर को पीएम मोदी ने आखिरी बार 'मन की बात' कार्यक्रम का संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस समेत कई विषयों पर बात की थी। यह कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को होता है।