Homeवायरल न्यूज़,
बेस्ट प्राइस में बेचें अपना पुराना स्मार्टफोन

अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन बेचना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट की नई सर्विस आपके लिए ही है। कंपनी ने यूजर्स के लिए सोमवार से 'Sell Back Programme' की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत आप अपने पुराने स्मार्टफोन को अच्छी कीमत में फ्लिपकार्ट पर बेच सकते हैं। पुराने फोन के बदले कंपनी आपको इलेक्ट्रॉनिक गिफ्ट वाउचर देगी। खास बात है कि आप यहां उन फोन को भी सेल कर सकते हैं, जिन्हें आपने फ्लिपकार्ट से नहीं खरीदा था।

फ्लिपकार्ट ने इस सर्विस को देशभर में 1700 पिनकोड पर शुरू कर दिया है। इनमें दिल्ली, कोलकाता और पटना जैसे कई शहरों के पिनकोड शामिल हैं। कंपनी ने हाल में Yaantra का अधिग्रहण किया है और सेल बैक प्रोग्राम इसी का हिस्सा है। 

ऐसे काम करता है सेल बैक प्रोग्राम
1- फ्लिपकार्ट ऐप पर जाएं और नीचे सेंटर में दिए गए बार में Sell Back ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
2- तीन आसान सवालों का जवाब देकर अपने पुराने मोबाइल फोन की वैल्यू को जानें।
3- कीमत सही लगने पर इसे कन्फर्म कर दें। 
4- कन्फर्मेशन के 48 घंटों के अंदर फ्लिपकार्ट का एग्जिक्यूटिव आपके घर या बताए गए पते पर आकर डिवाइस को कलेक्ट कर लेगा।
5- हैंडसेट के वेरिफिकेशन के कुछ घंटों के अंदर कन्फर्म किए गए सेल बैक वैल्यू के अनुसार फ्लिपकार्ट वाउचर इशू कर दिया जाएगा। ई-वेस्ट को कम करने में मिलेगी मदद 
हाल में किए गए IDC के एक सर्वे के अनुसार भारत में 12.5 करोड़ यूज्ड स्मार्टफोन मौजूद हैं और इनमें से 2 करोड़ ही मार्केट में वापस पहुंच पाते हैं। इस कारण देश में बहुत बड़ी मात्रा में ई-वेस्ट जमा हो रहा है और इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझाना बेहद जरूरी हो गया है। फ्लिपकार्ट का सेल बैक प्रोग्राम इस समस्या को दूर करने में काफी मदद कर सकता है क्योंकि इससे यूजर को पुराने फोन के बदले अच्छी डील दी जा रही है। 

Share This News :