Home > राज्यो से ,slider news,
जानें मेनिफेस्‍टो पार्ट थ्री में प्रियंका के 20 बड़े वादे

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का मतदान कल होने जा रहा है। इस बीच प्रदेश की सत्‍ता पर काबिज होने के लिए दांव आजमा रहे हर राजनीतिक दल और नेता ने जनता पर वादों की बरसात कर दी है। मुफ्त बिजली, मुफ्त खाद, मुफ्त पेट्रोल, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर और मुफ्त बस यात्रा सहित ढेर सारे वादे अब तक किए जा चुके हैं। कल यानी मंगलवार को पहले भाजपा फिर सपा ने क्रमश: अपना संकल्‍प पत्र और वचन पत्र जारी कर वादों की झड़ी लगाई थी तो आज कांग्रेस ने भी धड़ाधड़ वादों से मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की। 
कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि इस चुनाव में बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र के तीन हिस्‍से जारी कर चुकी है। बेरोजगारी और महंगाई को तीनों में शामिल किया गया है। बुधवार को जारी घोषणा पत्र को कांग्रेस ने 'उन्‍नति विधान' का नाम दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सलमान खुर्शीद और पीएल पुनिया ने जनता के बीच जाकर इसे तैयार किया है। 
जनता के मुद्दों को समझकर ही शामिल करने के दावे के साथ जारी घोषणा पत्र के इस तीसरे हिस्‍से से पहले कांग्रेस ने 21 जनवरी को युवाओं के लिए 'भर्ती विधान' और 8 दिसंबर को महिलाओं के लिए (शक्ति विधान) नाम से घोषणा पत्र जारी किया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि तीनों घोषणा पत्रों में लोगों से बात करने के बाद ही बातें शामिल की गई हैं। उन्‍होंने कहा कि दूसरी पार्टियों की तरह अन्य पार्टी के सुझाव अपने घोषणापत्र में नहीं डाले हैं। इस मौके पर मौजूद पार्टी के वरिष्‍ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस जनता को क्या लाभ दे सकती है यह इस घोषणा पत्र में विस्तार से लिखा है। कांग्रेस ने शक्ति विधान घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत टिकटों सहित कई ऐलान किया था। जबकि युवाओं के लिए जारी 'भर्ती विधान' में 20 लाख नौकरियों का वादा किया गया था। आज जारी घोषणा पत्र 'उन्‍नति विधान' में कई बड़े वादों में दो रुपए प्रति किलोग्राम की दर से गोबर खरीदने का वादा भी शामिल है। मुख्‍य रूप से ये वादे किए गए हैं-

1-किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा, सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर ऐसा होगा
2-2500 में गेंहू धान- 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा
3-बकाया बिजली बिल माफ होगा
4-कोरोना की आर्थिक मार झेलने वाले परिवार को 25 हजार
5-20 लाख सरकारी रोजगार दिलाएंगे, पूरा खाका तैयार है, 12 लाख सरकारी पद खाली, बीजेपी सरकार ने भर्ती नहीं की
6-40 फीसदी रोजगार महिलाओं को आरक्षण के तहत दिए जाएंगे
7-कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा मिलेगा
8-स्कूल फीस को बढ़ने से रोकेंगे
9-शिक्षकों के खाली 2 लाख पद भरे जाएंगे
10-एडहॉक शिक्षकों, शिक्षामित्रों को अनुभव अनुसार नियमित किया जाएगा
11-कारीगरों, बुनकरों के लिए विधान परिषद में एक आरक्षित सीट
12-पूर्व सैनिकों के लिए विधान परिषद में एक सीट
13-कोई भी बीमारी होगी तो 10 लाख तक का इलाज मुफ्त
14-आवारा पशु से होने वाले नुकसान पर 3 हजार का मुआवजा
15-गो धन योजना के तहत गोबर को 2 रुपये किलो से खरीदा जाएगा
16-मध्यम वर्ग को किफायती आवास देंगे
17-दिव्यांग लोगों के लिए 3 हजार का मासिक पेंशन
18-मुहिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपथ में पोस्टिंग की अनुमति देंगे
19-ग्राम प्रधान का वेतन 6 हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाएंगे
20-पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करेंगे

Share This News :