कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि- मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में आपसे मनमुटाव हो सकता है। आय के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।
वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। पिता का सानिध्य एवं साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कारोबार विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।
धनु राशि- लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। व्यस्तता भी बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। परिवार में सद्भाव बनाकर रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।
मकर राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में प्रगति होगी। धन में वृद्धि होगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।
कुंभ राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार में निवेश को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। धन की समस्या हो सकती है। खर्चों में वृद्धि रहेगी। खानपान के प्रति सचेत रहें। उदर विकार से पीड़ित रहेंगे। नौकरी में अफसरों में मतभेद हो सकते हैं। संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। माता-पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।