Home > वायरल न्यूज़,
ये है ऑफर का बाप! 22 रुपये में 90 दिन की वैलिडिटी, ₹75 में पाएं 2GB डेटा-कॉलिंग
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) बाकी प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले ज्यादा किफायती प्लान ऑफर करती है। बहुत सारे लोग एक साथ दो सिम का इस्तेमाल करते हैं। उनमें से जो लोग BSNL को सेकेंडरी सिम के रूप में इस्तेमाल कर रहे हों, उनके लिए कंपनी के पास कई शानदार रिचार्ज मौजूद हैं। ग्राहक बीएसएनएल के सस्ते वैलिडिटी एक्सेंटशन प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी ऑफर करेंगे और आपका सिम भी एक्टिव रहेगा।
इस लिस्ट में सबसे सस्ता रिचार्ज 22 रुपये का है, जो 90 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। इस वॉइस वाउचर में ग्राहकों को सभी लोकल व एसटीडी कॉल्स के लिए 30 पैसे प्रति मिनट का चार्ज वसूला जाता है। कंपनी के पास 75 रुपये और 94 रुपये के प्रीपेड प्लान भी मौजूद हैं, जो 50 दिन और 75 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं। 75 रुपये के प्लान में 2 जीबी डेटा और 94 रुपये के प्लान में 3 जीबी डेटा दिया जाता है। दोनों ही प्लान कॉलिंग के लिए 100 मिनट भी ऑफर करते हैं। बीएसएनएल का 88 रुपये का प्रीपेड प्लान भी एक अच्छा ऑप्शन रह सकता है। इसमें 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ, प्लान में 0.8 पैसे/सेकंड की दर से लोकल/एसटीडी कॉल की सुविधा मिलती है। यदि आपको अपने सेकेंडरी नंबर में डेटा बैकअप की जरूरत है, तो आप 198 रुपये का डेटा प्लान भी रिचार्ज करा सकते हैं। बीएसएनएल का 198 रुपये का प्लान 50 दिनों के लिए 2GB/दिन डेटा ऑफर करत है। बीएसएनएल 106 रुपये और 107 रुपये के प्रीमियम प्रति सेकेंड और प्रति मिनट प्लान भी ऑफर करती है, जो 84 दिनों की के साथ आते हैं। दोनों प्लान किसी भी नेटवर्क पर 100 मिनट फ्री कॉल की पेशकश करते हैं। इसमें 3 जीबी डेटा भी दिया जाता है। दोनों प्लान के बीच पल्स रेट का अंतर है। 106 रुपये का प्लान कॉल्स के लिए प्रति सेकेंड, जबकि 107 रुपये का प्लान प्रति मिनट कॉल्स चार्ज करता है।