Homeslider news,
राम मंदिर बनेगा तो BJP जीतेगी - स्वामी

नई दिल्ली  | बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि वे राम मंदिर बनाने को लेकर जल्द ही कुछ बड़ा करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास के साथ-साथ हिन्दुत्व को भी आगे बढ़ाने के लिए कहेंगे.

स्वामी ने मुलायम सिंह परिवार पर भी हमला बोला. उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण महाभारत की लड़ाई खत्म होने के बाद जब द्वारका लौटे तो उन्होंने यादवों की आपसी लड़ाई देखकर कहा था कि यादवों को समाप्त कर देना चाहिए. मुलायम सिंह को अब धृतराष्ट्र और भीष्म पितामह की भूमिका से बाहर आना चाहिए और यादव परिवार को नष्ट होने से बचाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अखिलेश पढ़े-लिखे मुख्यमंत्री हैं. इसलिए उन्हें फैसले लेने के अधिकार देने चाहिए और शिवपाल यादव को संगठन की जिम्मेदारी देनी चाहिए.

Share This News :