Homeदेश विदेश,
रूस-यूक्रेन युद्ध: न्यूक्लियर प्लांट पर भी कब्जा, पढ़िए अब तक की 10 बड़ी बातें

रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया और दुनिया के सभी बड़े देश देखते रहे। ताजा खबर यह है कि जंग के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह से रूसी हमले तेज हो गए हैं। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव से महज 10 किमी दूर है। वहीं रूसी सेना ने यूक्रेन से सबसे बड़े परमाणु प्लांच चेरनोबिल पर भी कब्जा कर लिया है। रूस ने कहा है कि वह केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि अब तक 137 नागरिक मारे गए हैं। यहां पढ़िए रूस-युक्रेन युद्ध की अब तक की 10 बड़ी बातेंइस हमले ने दुनिया भर में दहशत फैला दी है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूरोप में किसी देश ने अन्य देश पर इतना ब़ड़ा हमला किया।

 

 

    1. रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का कहना है कि उनका उद्देश्य यूक्रेन को हथियारों और नाजी प्रभाव से मुक्त करना है।

 

 

    1. यूक्रेन के तमाम शहरों में रूसी मिसाइलों की बरसात हुई। राजधानी कीव के समीप कई धमाके सुने गए। गुरुवार सुबह भी कीव के करीब 2 बड़े धमाके हुए।

 

 

    1. नाटो ने सौ से ज्यादा युद्धक विमानों को अलर्ट किया। वह अपने पूर्वी मोर्चे पर सैन्य उपस्थिति भी बढ़ाएगा। नाटो महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग के मुताबिक इस सैन्य गठबंधन की यूक्रेन में सेनाएं भेजने की कोई योजना नहीं है।

 

 

    1. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर जेलेंस्की ने अपने नागरिकों से कहा कि वे देश की हिफाजत को तैयार रहें। उन्होंने सभी नागरिकों को हथियार उपलब्ध कराने का वादा किया।

 

 

    1. क्रेमलिन ने कहा, सैन्य अभियान की अवधि इस बात पर निर्भर करेगी कि हम किस तरह आगे बढ़ते हैं। कीव की सैन्य क्षमता को समाप्त किया जाएगा।

 

 

    1. यूरोपीय संघ ने रूसी संपत्तियों को फ्रीज करने का एलान किया है। यूरोपीय वित्त बाजार तक रूसी बैंकों की पहुंच रोका जाएगी। हमले के लिए क्रेमलिन के हितों को निशाना बनाया जाएगा।

 

 

    1. - अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पुतिन के हमले को पहले से तय युद्ध बताया और कहा कि जी-7 समूह रूस पर क़ड़े प्रतिबंध लगाएगा।

 

 

    1. मध्य यूरोपीय देशों ने कहा कि वे यूक्रेन छोड़ रहे लोगों की मदद के लिए तैयार हैं। चीन ने रूस के कदम को हमला कहने से इन्कार किया और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की।

 

 

  1. यूरोपीय शेयर बाजारों में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट हुई। रूस की मुद्रा रूबल अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच गई।

Share This News :