Homeदेश विदेश,slider news,
पुतिन के 'न्यूक्लियर अलर्ट' आदेश पर अमेरिका बौखलाया, दी चेतावनी

रूस की सेना तेजी से यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला कर रही है। यह हमले का चौथा दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी इस बात को लेकर चिंता जताई है कि जल्द ही रूस राजधानी कीव पर कब्जा कर सकता है। राष्ट्रपति जेलेंस्की को अमेरिका ने यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया और कहा कि वह रूस के खिलाफ डटे रहेंगे। अमेरिकी एजेंसी ने सैटलाइट तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया है कि यूक्रेन में काफी हद तक रूस ने कब्जा कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र ने पुष्टि की है कि रूस के हमले में यूक्रेन में करीब 240 आम नागरिक मारे गए हैं। वहीं यूक्रेन में  फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत ऑपरेशन गंगा चला रहा है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाक गणराज्य के साथ सीमा पार करने वाले बिंदुओं के माध्यम से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए 24x7 नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने कदमों से खतरनाक स्थिति पैदा कर रहे हैं। बताते चलें कि पुतिन ने यूक्रेन संकट के बीच अपने परमाणु बलों को अलर्ट पर रखा है।

 

Share This News :