Homeवायरल न्यूज़,
महाशिवरात्रि पर बन रहा पंचग्रही योग, कर लें बस ये काम, सालभर नहीं रखना पड़ेगा कोई व्रत

आज महाशिवरात्रि पर पंचग्रही योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ब्रह्म मुहूर्त से ही जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।मकर राशि में शनि के साथ बुध, मंगल, शुक्रव व चंद्र की युति रहेगी। यह पंचग्रही योग भक्तों के लिए अधिक फलदायक होगा। घनिष्ठा नक्षत्र, मंगलवार का दिन, शिव योग भी शिवरात्रि को खास बना रहे हैं। मंगलार को सुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। आचार्य शुक्ल ने बताया कि साल भर में बारह शिवरात्रि होती है। जिसमें श्रावण और फाल्गुन मास की शिवरात्रि अधिक खास होती है।,शिवरात्रि में चार प्रहर की पूजा करने से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो व्यक्ति साल भर कोई व्रत नहीं करता वह केवल शिवरात्रि का व्रत कर लेता है तो उसे वर्ष भर के व्रत का पुण्य मिल जाता है।

Share This News :