Home > राज्यो से ,slider news,
Exit polls 2022 : UP में बाबा, पंजाब में आप; जानिए अन्य राज्यों का हाल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान समाप्त हो गया है। इसके साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे भी आ रहे हैं। सभी पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर) में भविष्य की सरकारों के लिए रिजल्ट 10 मार्च को आना है लेकिन आज यानि 7 मार्च को एग्जिट पोल जारी हो चुका है। आजतक, रिपब्लिक भारत, एबीपी न्यूज, टाइम्स नाऊ समेत तमाम न्यूज चैनलों द्वारा प्रकाशित एग्जिट पोल हम आपके लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर लेकर आए हैं। इन एग्जिट पोल से हालांकि ये स्पष्ट नहीं होता कि सबसे ज्यादा रूझान पाने वाली पार्टी ही चुनाव जीत रही हैं लेकिन एग्जिट पोल से एक अनुमान जरूर लग सकता है कि इस राज्य में इस पार्टी के जीतने की संभावना समझी जा सकती है। फिलहाल इससे पहले साल 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर मे भाजपा शासित सरकारें हैं, जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।

इस अकेले एग्जिट पोल में हार रही भाजपा

लगभग सभी चैनलों के एग्जिट पोल में भाजपा यूपी में स्पष्ट बहुमत हासिल कर रही है। लेकिन एक एग्जिट पोल में भाजपा हार रही है जबकि समाजवादी पार्टी को जीत मिलना तय माना जा रहा है। देशबंधु के एग्जिट पोल के अनुसार यूपी की 403 में से भाजपा गठबंधन को केवल 134 से 150 सीटें मिल रही हैं। यानी पिछले चुनाव के मुकाबले उसे दो सौ ज्यादा सीटों का नुकसान हो रहा है। समाजवादी पार्टी गठबंधन को 228 से 244 सीटें मिलती दिख रही हैं।

पंजाब में सभी चैनलों का एग्जिट पोल आ चुका है। सभी एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी सरकार बना रही है।

एग्जिट पोल में पिछड़ने पर क्या बोली सपा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सभी सात चरणों की वोटिंग समाप्त हो गई है। अब 10 मार्च को मतगणना होगी। इससे पहले सोमवार को आए कई एग्जिट पोल्स के मुताबिक, यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की अगुआई में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने जा रही है। वहीं, 2017 के मुकाबले प्रदर्शन में काफी सुधार के बावजूद सपा सरकार बनाने से दूर रह सकती है। इस बीच अखिलेश यादव के चारा और सपा के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने एग्जिट पोल्स को खारिज करते हुए दावा किया है कि उनकी पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतने जा रही है।

चाणक्य एग्जिट पोल के नतीजे

चाणक्या एग्जिट पोल की मानें तो यूपी में भाजपा सरकार को बहुमत दिख रहा है। कुल 403 विधानसभा सीटों में से भाजपा गठबंधन को 294 सीट मिलती दिख रही है।

बीजेपी+ 294
सपा+ 105
बसपा 2
कांग्रेस 1
अन्य 1

गोवा में किसी को नहीं मिल रहा बहुमत

टाइम्स नाउ के मुताबिक गोवा की बात करें तो भाजपा को 14, कांग्रेस गठबंधन को 16, आम आदमी पार्टी को 4 और अन्य को 6 सीटें मिल रही हैं। गौरतलब है कि यहां पर कुल 40 सीटें हैं और किसी भी पार्टी को स्पष्ट जनादेश नहीं मिल रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां पर कांग्रेस गठबंधन सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकता है। गौरतलब है कि गोवा में फिलहाल भाजपा सरकार है। हालांकि यहां पर आम आदमी पार्टी की छाप पड़ती दिखाई दे रही है।

उत्तराखंड में खिलेगा कमल

एग्जिट पोल की बात करें तो उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत मिल रहा है। भाजपा को 36 से 46 सीट मिल रही हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 20 से 30 सीट आ रही हैं। बसपा के पास 2 से 4 तो अन्य के पास 2 से 5 सीटें आ रही हैं।

कांग्रेस को मिल रही बढ़त, पलटेगी बाजी?

आजतक एक्सिस माय के एग्जिट पोल की बात करें तो, गोवा में कांग्रेस 15 से 20 सीट जीत रही है तो भाजपा 14 से 18 सीटें जीत रही है। एमजीपी प्लस 2 से 5 सीट जीत रही है तो अन्य दल 0 से 4 सीट जीत रहे हैं। 

उत्तराखंड में कांग्रेस को गोल्डन चांस

बीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल्स के हिसाब से उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। कांग्रेस को राज्य में 32-38 सीटें और भाजपा को 26-32 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं एग्जिट पोल्स के हिसाब से बसपा यहां खाता भी नहीं खोल पाएगी। हालांकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को राज्य में 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य (निर्दलीय) प्रत्याशियों को 3-7 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि राज्य़ में जादुई आंकड़ा 36 है।

मणिपुर में इतिहास दोहरा रही भाजपा

आजतक एक्सिस माय टुडे के मुताबिक, मणिपुर में एक बार फिर भाजपा सरकार बना रही है। एग्जिट पोल कहता है कि भाजपा को यहां 33 से 46 सीट मिल रही हैं, वहीं, कांग्रेस के खाते में 4 से 8 सीटें आ रही हैं।

Share This News :