Homeवायरल न्यूज़,
इंतजार खत्म: आ गया New iPhone SE लेकिन भारत में 11 हजार रुपये महंगा मिलेगा

ऐप्पल ने  पीक परफॉर्मेंस इवेंट में अपने सस्ते आईफोन मॉडल के साथ कई नए प्रोडक्ट से पर्दा उठाया। इवेंट में कंपनी ने किफायती iPhone (New iPhone SE) को लॉन्च किया, जिसका लोग बिसब्री से इंतजार कर रहे थे। नया iPhone SE, iPhone SE (2020) का अपग्रेड मॉडल है जिसे अप्रैल 2020 में पेश किया गया था। सबसे खास बात यह है कि नया iPhone SE 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है और कंपनी के सबसे पावरफुल A15 बायोनिक चिप पर काम करता है, जिसे पिछले साल iPhone 13 लाइनइप में पेश किया गया था। नए iPhone SE (2022) में एक बेहतर रियर कैमरा भी है। हालांकि हार्डवेयर अपग्रेड के बावजूद, नया iPhone SE पुरानी डिजाइन लैंग्वेज के साथ आता है, जिसे लगभग दो साल पहले पेश किया गया था। चलिए फटाफट देखें कीमत कीमत-फीचर्स की पूरी डिटेल...आईफोन एसई (2022) iOS 15 पर चलता है। इसमें 4.7 इंच रेटिना एचडी डिस्प्ले है। कुल मिलाकर, आईफोन SE (2022) का डिस्प्ले पिछले आईफोन SE मॉडल की तरह ही लगता है। हालांकि, कंपनी ने दावा किया है कि नए आईफोन SE में आगे और पीछे "स्मार्टफोन में सबसे टफ ग्लास" है। ग्लास प्रोटेक्शन आईफोन 13 और आईफोन 13 Pro जैसा ही है। नया मॉडल IP67-सर्टिफाइड बिल्ड के साथ भी आता है। नए आईफोन SE (2022) में A15 बायोनिक चिप है जो आईफोन 13 सीरीज पर भी उपलब्ध है। नए आईफोन SE पर A15 बायोनिक चिप की मौजूदगी का दावा है कि यह iPhone 8 की तुलना में 1.8 गुना तेज CPU परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह लाइव टेक्स्ट सहित फीचर्स भी लाता है। नया आईफोन भी पिछले iPhone SE की तरह f/1.8 लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा सेंसर के साथ आता है। हालांकि, रियर कैमरा सेंसर में सुधार शामिल हैं - एक बेहतर विजुअल प्रोसेसिंग।आईफोन SE (2022) पर रियर कैमरा डीप फ्यूजन सहित फीचर्स का सपोर्ट करता है। यह 60fps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और स्टिल शॉट्स के लिए स्मार्ट HDR 4 को भी सपोर्ट करता है। कैमरा सफ्फायर (sapphire) क्रिस्टल लेंस कवर द्वारा भी सुरक्षित है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, आईफोन SE (2022) में फ्रंट में फेसटाइम एचडी कैमरा दिया गया है।आईफोन SE (2022) 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ v5, GPS/ A-GPS, NFC और एक लाइटनिंग पोर्ट सहित कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, थ्री-एक्सिस जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।

भारत में इतनी है iPhone SE (2022) की कीमत
- भारत में iPhone SE (2022) की कीमत बेस 64GB मॉडल के लिए 43,900 रुपये से शुरू होती है।। नया आईफोन भी 128GB और 256GB वैरिएंट में आता है। अमेरिका में आईफोन SE (2022) की कीमत 429 डॉलर (करीब 33,000 रुपये) से शुरू होती है। यानी देखा जाए, जो अमेरिका की तुलना में भारत में नया आईफोन करीब 11 हजार रुपये महंगा है।

- नया आईफोन SE मिडनाइट, स्टारलाइट और (PRODUCT) RED कलर ऑप्शन में आता है और भारत सहित बाजारों में इस शुक्रवार से प्री-ऑर्डर पर जाएगा, इसकी बिक्री 18 मार्च से शुरू होगी।

 

Share This News :