Homeराज्यो से ,slider news,
रेलवे ने कम किया फ्लेक्सी किराया, आरएसी सीटों की संख्या भी बढ़ाई

बढ़ते किराये की वजह रेलवे से दूर हो रहे मुसाफिरों को रोकने के लिए रेलवे ने फ्लेक्सी फेयर में कमी की है। अब राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में चार्ट बनने के बाद खाली सीटों को कम कीमत पर बेचा जाएगा। खाली सीटों में अंतिम कीमत से 10 फीसद की छूट मिलेगी। यानि करेंट बुकिंग में टिकट को सस्ता किया जाएगा।

खाली सीटों को देखते हुए रेलवे ने दो शताब्दी ट्रेनों के किराये में भी कमी की है। कम किराया दिल्ली-अजमेर शताब्दी और मैसूर-चेन्नई सेंट्र्ल शताब्दी में होगा। 20 दिसंबर 2016 यानि मंगलवार से नया किराया लागू होगा। इसके अलावा रेलवे ने हर क्लास में RAC सीटों की संख्या बढ़ा दी है। 16 जनवरी 2017 से आरएसी सीटें बढ़ जाएंगी। इसके चलते अब ज्यादा लोग वैध टिकट के साथ सफर कर सकेंगे।

फिलहाल केवल आईसीएफ कोच वाली ट्रेन में ये व्यवस्था होगी। आधुनिक एलएचबी कोच वाली ट्रेनों में ये नियम नहीं लागू होगा। पहले स्लीपर में आरएसी की 10 सीटें होती थीं। 16 जनवरी से 14 सीटें हो जाएंगी। वहीं एसी-3 में 4 सीटें होती थीं। 16 जनवरी 2017 से अब 8 सीटें मिलेंगी। एसी-2 में 4 सीटों की बजाए अब 16 जनवरी से 6 सीटें होंगी।

Share This News :