सिंधिया ने लगाई झाड़ू, उठाया कचरा
ग्वालियर में शनिवार को वो हुआ, जो पहले कभी नहीं हुआ। सिंधिया राजघराने से पहली बार किसी 'महाराज' ने सड़क पर झाड़ू लगाई। ये हैं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। उन्होंने शनिवार सुबह वार्ड-58 की एक गली में साफ-सफाई की, साथ ही सफाईकर्मी के पैर भी छुए। सिंधिया का यह नया रूप भाजपा आने के बाद ही दिखा। उनको 11 मार्च को भाजपा में शामिल हुए दो साल हो चुके हैं।
झाड़ू लगाने से पहले सिंधिया ने महाराज बाड़े पर तीन सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया। स्वच्छता अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाई। लोगों को प्रेरित किया कि वे भी अपने-अपने वार्ड में सफाई अभियान चलाएं। इस दौरान सांसद विवेक शेजवलकर, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।