Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
सांबा में घुसपैठ करने वाले आतंकियों के कब्जे से बरामद हुए नाइट विजन कैमरे!

आतंकवादी अब रात में भी दिखाई देने वाली कैमरे से लैस हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पिछले महीने सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए आतंकवादियों द्वारा कथित तौर पर प्रयोग किए गए अंधेरे में देखने में मदद करने वाले उपकरण बीएसएफ ने बरामद किया है।

बीएसएफ ने सीमा पार के सुरंग का पता लगाने के लिए अभियान चलाया था, जिसका उपयोग आतंकवादी भारतीय क्षेत्र में घुसने के लिए करते हैं। अभियान का उद्देश्य आईईडी को निष्क्रिय करना भी था। रामगढ़ सेक्टर के चमलियाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 29 नवम्बर को तीन आतंकवादी भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे, लेकिन सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें मुठभेड़ में मार गिराया।

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चमलियाल इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जहां से आतंकवादी घुसे थे और मुठभेड़ हुई थी, वहां सुरंग या आईईडी या ग्रेनेड का पता लगाने के लिए खुदाई की गई। उन्होंने कहा कि सुरंग को खत्म करने और आईईडी निष्क्रिय करने के लिए यह कदम उठाया गया। खुदाई के दौरान मुठभेड़ स्थल से रात में देखने में मदद करने वाला उपकरण बरामद किया गया। उपकरण कथित तौर पर आतंकवादियों का है और रास्ते का पता लगाने और सुरक्षा बलों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए उन्होंने इसका इस्तेमाल किया।

Share This News :