Home > राज्यो से ,slider news,
शोभायात्रा के दौरान फायरिंग करने वाला अरेस्ट, अब तक 14 लोग गिरफ्तार

दिल्ली जहांगीरपुर हिंसा मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में दर्ज FIR के मुताबिक, शोभा यात्रा शांति से चल रही थी. जामा मस्जिद के पास यात्रा पहुंची तो अंसार नाम का शख्स 4-5 लड़कों के साथ आया और शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगा, यहीं से हुई बवाल की शुरुआत हुई. FIR में शोभा यात्रा पर पथराव और फायरिंग का भी जिक्र किया गया है. वहीं, पुलिस को हिंसा से जुड़े 100 वीडियो मिले हैं. वीडियो के जरिए उपद्रवियों की पहचान की कोशिश की जा रही है. दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एक आरोपी की पहचान अंसार के रूप में हुई है. अंसार जहांगीरपुरी के C ब्लॉक में रहता है. FIR में भी अंसार का भी नाम शामिल है. बताया जा रहा है कि अंसार C ब्लॉक का मुस्लिम नेता है. फिलहाल, अंसार से पुलिस पूछताछ कर रही है.

घायलों में ये शामिल...

एसआई मेदा लाली
हेड कांस्टेबल दिनेश
कांस्टेबल सुमन साहूकार
एएसआई अरुण कुमार
एएसआई बृज भूषण
कांस्टेबल दीपक
हेड कांस्टेबल प्रीतम
इंस्पेक्टर राजीव रंजन
नागरिक उमा शंकर

Share This News :