Home > राज्यो से ,slider news,
जहांगीरपुरी में बढ़ाई गई सुरक्षा, आदतन अपराधी है गोली चलाने वाला असलम

जहांगीरपुरी हिंसा: इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

हिंसाग्रस्त क्षेत्र जहांगीरपुरी में सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इलाके में रेपिड एक्शन फोर्स (RAF) और पुलिस तैनात की गई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CRPF की अतिरिक्त कंपनियों को भी तैनात किया गया है।

पुराना अपराधी है जहांगीरपुरी में गोली चलाने वाला

खबर है कि जहांगीरपुरी हिंसा के दौरान गोली चलाने वाले की पहचान असलम अली के रूप में हुई है। 21 साल के असलम सीडी पार्क के नजदीक रहता है औऱ उसके खिलाफ साल 2020 में भी मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस असलम को आदतन अपराधी बता रही है।

Share This News :