सीढ़ियों पर फिसले CM शिवराज सिंह चौहान, लड़खड़ाकर गिरे
उधम सिंह नगर |मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक शादी समारोह में फिसलकर गिर पड़े. इस दौरान साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें उठाया और फिर सभी आगे के लिए रवाना हो गए. उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित एक बड़े होटल में यह पूरा घटनाक्रम हुआ. जिले के काशीपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे की शादी का प्रतिभोज कार्यक्रम रखा गया था. इसमें शरीक होने देश के कई राज्यों से बीजेपी के मुख्यमंत्री और बड़े नेता आए हुए थे. इन्हीं मेहमानों में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल थे. इस दौरान देखा गया कि सीएम शिवराज जैसे ही प्रतिभोज कार्यक्रम के लिए निकले, वैसे ही अचानक सीढ़ियों पर फिसलकर गिर पड़े. इससे उनके साथ चल रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया. हालांकि, फौरन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया और आगे को रवाना हुए. बीजेपी के राष्ट्रीय नेता शिव प्रकाश के भतीजे के विवाह का प्रतिभोज काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित एक बड़े होटल में आयोजित किया था.इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विधायक बेटे पंकज सिंह समेत देश की कई राजनीतिक हस्तियों ने शिकरत की.