Homeवायरल न्यूज़,
कुंभ राशि में शनिदेव का प्रवेश, इन 3 राशि वालों के शुरू हुए अच्छे दिन

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। कर्मफलदाता शनि  अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं। शनि गोचर के साथ ही धनु राशि वालों के ऊपर से शनि की साढ़ेसाती व कर्क और वृश्चिक राशि वालों से शनि ढैय्या समाप्त हो जाएगी। 

मेष- इस राशि वालों की शनि गोचर काल की अवधि में मनोकामना का पूर्ति होगी। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। धन में वृद्धि, पदोन्नति और अधूरे काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है, इसलिए आपको विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।

वृषभ- इस राशि वालों के लिए शनि गोचर राजयोग कारक बन सकता है। इस दौरान आपके लिए नए कार्यों का रास्ता खुलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। इच्छाओं की पूर्ति के लिए समय उत्तम है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खर्चों में कमी आएगी।

मिथुन- शनि का गोचर मिथुन राशि वालों की सेहत में सुधार लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। आपको अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। शनि गोचर से पिता के साथ अनबन हो सकती है।

Share This News :