Home > राज्यो से ,slider news,
तनाव के बीच CM का एक्शन, IG और SSP को हटाया

घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस महानिदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि मामले की की तुरंत जांच के आदेश दिए हैं और साथ ही अधिकारियों को ये सख्त हिदायत भी दी है कि एक भी दोषी को बख्शा न जाए. इस बीच पटियाला के आईजी राकेश अग्रवाल को  हटा दिया गया है. पटियाला में खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च के दौरान शिवसेना (बालासाहब) के कार्यकर्ताओं और खालिस्तान समर्थकों के बीच शुक्रवार को हुई झड़प के बाद शहर में तनाव है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पटियाला में 9:30 से शाम 6:00 बजे तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है. वहीं, पटियाला आईजी राकेश अग्रवाल को हटाने के बाद सीनियर एसपी और सिटी एसपी को भी हटा दिया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला का नया आईजी नियुक्त किया गया है. वहीं, दीपक पारिक को पटियाला का सीनियर एसपी जबकि वजीर सिंह को पटियाला का नया एसपी नियुक्त किया गया है. फिलहाल, शहर में 10 कंपनियां तैनात की गई हैं और पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है. हिंदू संगठनों ने आज पटियाला बंद का आह्वान किया है. साथ ही काली माता मंदिर पर हमले के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना, रोष मार्च का भी आह्वान किया है. वहीं, पटियाला एसएसपी नानक सिंह ने कहा कि पटियाला में हालात पूरी तरह नियंत्रण में है.

Share This News :