संत का शिवराज को क्या संदेश? अवधेशानंद ने मध्य प्रदेश के सीएम को बताया भारत का भविष्य
मध्य प्रदेश में परशुराम जयंती के मौके पर बड़ा आयोजन हुआ। इस आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ संत समाज के लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी भी मौजूद रहे। इसी दौरान संत अवधेशानंद ने मुख्यमंत्री शिवराज को कुछ ऐसा संदेश दिया जिसके बड़े सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
इन शब्दों में की तारीफ
असल में कार्यक्रम के दौरान संत अवधेशानंद ने मुख्यमंत्री शिवराज की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहाकि शिवराज के मुख्यमंत्री रहते मध्य प्रदेश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज के काम की ही देन है कि आज उनकी पहचान मध्य प्रदेश से बाहर देशभर में होने लगी है। सिर्फ इतना ही नहीं, संत अवधेशानंद ने भारत का भविष्य भी बता डाला। अवधेशानंद ने शिवराज की तारीफ करते हुए कहाकि मेरे प्रति आपका अनुराग है इसलिए यह बात नहीं कह रहा हूं। आप भारत का भविष्य हैं, आपके लिए बड़ी शुभकामनाएं।